गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोंडा पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, प्रदेश में नंबर-1 रैंकिंग पर जताई खुशी

 


गोण्डा। गोंडा के सांसद एवं विदेश तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह (राजा भैया) ने शनिवार को गोंडा स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली, नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा सेवा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

      केंद्रीय राज्य मंत्री ने पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन, प्रतीक्षालय, हेल्प डेस्क, साफ-सफाई तथा आवेदकों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सेवा में पारदर्शिता, समयबद्धता और नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदक को सरल, सुगम और परेशानी मुक्त सेवा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने पाए।

      इस अवसर पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि गोंडा का पासपोर्ट सेवा केंद्र रेटिंग के आधार पर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहतर कार्यसंस्कृति, टीमवर्क और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी गुणवत्ता और उत्कृष्टता को बनाए रखने का आह्वान किया।

      निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।

      कार्यक्रम के दौरान पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंत्री का स्वागत किया तथा केंद्र की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

”go"