होमगार्ड के बेटे की हत्या कर गांव के बाहर फेंका शव,
फैली सनसनी,पुलिस अफसरों ने किया घटना स्थल का निरीक्षण।
गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के बाराराय गांव के रहने वाले एक होमगार्ड के 25 वर्षीय बेटे की बुधवार की रात हत्या कर दी गयी और उसका शव गांव के बाहर फेंककर हत्यारे फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर क्षत विक्षत हालत में युवक का शव पड़ा मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीमें घटना की पड़ताल में जुटी हैं। मामले में होमगार्ड की तरफ से खरगूपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक खरगूपुर थाना क्षेत्र के बाराराय गांव निवासी होमगार्ड राधेश्याम यादव का बेटा जयराम यादव उम्र 25 वर्ष बुधवार की शाम को घर से बाहर गया था, लेकिन वह रात में वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात जयराम की तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह जयराम का शव गांव के बाहर पड़ा दिखाई दिया तो गांव में सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जयराम का शव एक खेत में क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने बेरहमी से इसका कत्ल कर शव को गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। परिजनों ने वारदात की सूचना खरगूपुर थाने पर दी तो प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी व पुलिस चौकी पिपरा बाजार के प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। वहीं हत्या की सूचना पर जिले से फारेंसिंक व डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी और हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश की। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने एकत्र किए हैं। इन्हे जांच के लिए लैब भेजा जायेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतक के होमगार्ड पिता राधेश्याम यादव की तरफ से खरगूपुर थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।