कोटा चयन के समय विवाद करने वाले लोगों पर पुलिस का चला डंडा इटियाथोक/गोंडा
इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिखलौल के बादी पुर स्थित पंचायत भवन पर कोटे के चयन के समय उपस्थित ग्रामीणों ने विवाद किया जिस पर चयन करने वाले अधिकारियो के साथ भी अभद्रता की कोई पुलिस के मना करने पर पुलिस पर भी पथराव किया जिस पर पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए लाठियां भी भांजी इस मामले में वादिनी श्रीमती राधिका देवी पत्नी स्वामी सरन निवासी ग्राम दिखलौल थाना इटियाथोक जनपद की तहरीर के अनुसार 5 जून 2023 को प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन दिखलौल में बैठक आहूति की गई थी। मौजूदा ग्राम पंचायत की कोटे दार की चयन प्रक्रिया में चयनसमिति के सदस्य जानहवी तिवारी ग्राम पंचायत अधिकारी, योगेश द्विवेदी ग्राम पंचायत अधिकारी, विशाल वर्मा, ए0डी0ओ0एस0टी व आभा तिवारी ब्लाक क्वाडीनेटर स्व0 सहा0 समूह तथा स्थानीय थाने की पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी राशन की दुकान की चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसमे प्रार्थिनी ने भी आवेदन किया था जिसमे प्रार्थिनी का चयन कोटेदार पद पर हो चुका था घोषणा के उपरान्त विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर लाठी डन्डा से लैस होकर राशन चयन के स्थान पर पहुँच आए व कमरे मे घुस कर चयन कमेटी के सदस्यो के साथ गाली गलोज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कुछ अभिलेखो को फाड़ कर नष्ट कर दिए तथा सुरक्षा मे तैनात थाना इटियाथोक की पुलिसकर्मी के साथ नोक झोक करते हुए राजकीय कार्यो के निर्वाचन मे बाधा पहुचाने का प्रयास किया काफी अथक प्रयास के बाद इटियाथोक थाने पर मु0अ0सं0 279/23 धारा 147/149/452/504/506/427/353 भा0द0वि0विरुद्ध सुनील सिंह पुत्र अरून सिंह .अनिल सिंह पुत्र राज किशोर सिंह, .अज्ञात पुत्र अनिल सिंह, राज किशोर सिंह पुत्र मंगल सिंह, प्रवेश सिंह पुत्र सत्य नरायन सिंह, रिचा सिंह पत्नी सुनील सिंह, सुदामा सिंह पत्नी अरुन सिंह, मालिक राम सोनकर पुत्र अज्ञात, जालिक सोनकर पुत्र छाया राम, . उमेश सिंह पुत्र डिप्टी सिंह, . राज कुमार पुत्र राम दीन, . आरती देवी पत्नी रामदीन, . दीपक पुत्र राज कुमार, . राम दीन सोनकर पुत्र अज्ञात. .पंकज सिंह पुत्र हुकुम सिंह, .सामरथ सिंह पुत्र जगेस्वर सिंह, . गीता पत्नी अजय सिंह, . राधा सिंह पत्नी अज्ञात, .कैलाश सिंह की बहू . अभिमन्यु सिंह पुत्र राम बहाल, . राजिन्दर सिंह पुत्र शीतल सिंह उर्फ लुग्गी, . शिव बालक सिंह पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम दिखलौल थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा सहित कुछ अन्य महिला व पुरुष नाम पता अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया। समाचार लिखे जाने तक अभी तक पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं की गई है इस बारे में जानकारी देते हुए अपराध निरीक्षक रामप्रकाश यादव ने बताया शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।