ब्लाक सभागार में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के द्वारा पत्रकार बंधु सम्मान समारोह बैनर तले कार्यक्रय आयोजन किया गया। रुपईडीह/गोंडा
रूपईडीह ब्लाक सभागार में विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों के द्वारा
कार्य क्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प मुख्य अतिथि व अध्यक्ष के द्वारा अर्पित किया गया । मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदा कान्त पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की पहली कड़ी है जो निस्स्वार्थ भाव से समाज एवं सरकार के सूचनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधु सम्मान समारोह का आयोजन का शुभारंभ विहिप के प्रखंड रूपईडीह के मंत्री राजेश कुमार दूबे के द्वारा किया गया जो सभी ब्लॉकों में पत्रकारों बंधु सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य वक्ता प्रान्त संयोजक बजरंग दल के महेश तिवारी ने कहा कि त्रेतायुग में देवऋषि नारद बेबाक पत्रकार थे जो अपने पिता भगवान विष्णु पर कई बार बोल चुके थे , देश की आजादी में वरिष्ठ पत्रकार जुगुल किशोर का अपूर्व सहयोग रहा आपात काल स्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई,लाला लाजपतराय , लाल कृष्ण आडवाणी सहित वरिष्ठ पत्रकार रहे, पत्रकार एक निष्पक्ष दर्पण है । वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा ने कहा कि पत्रकार को अपने नैतिक जिम्मेदारियों को समझना चाहिए किसी के प्रति कोई दोष भाव न कर निष्पक्ष भाव से समाचार को प्रकाशित करना ही पत्रकारिता है ।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ल ने कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार दूबे को धन्यवाद दिया। वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा, अशोक मिश्र, विजय मिश्र, श्री प्रकाश शुक्ला, आनन्द पान्डेय, विनोद तिवारी, राहुल तिवारी, संतोष मिश्रा को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव,एडीओ आईएसबी आजम खा, पशु चिकित्साधिकारी डा राविद्र प्रताप यादव, डा अजय यादव,डा शिव कुमार,जेई अनुरूध्द प्रसाद सिंह, श्री धर दुबे,राम नाथ मौर्य, काशी नाथ तिवारी व विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहे कार्य क्रम का संचालन विहिप बजरंग के जिला मंत्री धन्नजय मणि त्रिपाठी ने किया।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।