गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

परिवार की खुशहाली के लिए अंतरा बनी महिलाओं की पहली पसंद

*परिवार की खुशहाली के लिए ‘अंतरा’ बनी महिलाओं की पहली पसंद*

- बार-बार गर्भपात कराने से कमजोर होती है शरीर : डॉ दीपमाला ।
पवन कुमार द्विवेदी /गोंडा
गर्भनिरोधक अस्थाई साधनों में ‘अंतरा’ इंजेक्शन महिलाओं की पहली पसंद बन गई है। हर तीसरे महीने लगाया जाने वाला यह अस्थायी गर्भनिरोधक साधन न सिर्फ अनचाहे गर्भधारण को रोकने में कारगर है । परिवार की खुशहाली के लिए अंतरा इंजेक्शन जहां दो बच्चों के बीच अंतर रखने का बेहतर विकल्प है, वहीं इसमें मौजूद प्रोजेस्टेरोन हार्मोंस महिलाओं में गर्भाशय, अंडाशय व स्तन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी रक्षा करता है।

जिला महिला अस्पताल की *स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ दीपमाला* का कहना है कि बार-बार गर्भपात कराने से महिला का शरीर कमजोर होता है । ऐसे में महिलाओं को अस्थायी साधनों का इस्तेमाल करना समझदारी का काम है। इन साधनों में अंतरा इंजेक्शन को काफी महिलाएं पसंद कर रही हैं । इसके इस्तेमाल से एनीमिया व कैंसर से भी बचाव होता है। उनका कहना है कि महिला का शरीर हर महीने गर्भ के विकास के लिए तैयार होता है, लेकिन अंतरा लगने के बाद गर्भाशय हर माह तैयार नहीं होता और कुछ समय माहवारी अनियमित होने के साथ बंद भी हो जाती है । इससे यह पता चलता है कि इंजेक्शन सही ढंग से काम कर रहा है। जब महिला पुन: गर्भधारण करना चाहेगी और अंतरा विधि को बंद करेगी, तो माहवारी चक्र पुन: शुरू हो जाएगा ।

लाभार्थी ने मानी, अंतरा से नहीं कोई परेशानी
परसपुर सीएचसी क्षेत्र के चरौंहा मौजे की रहने वाली लगभग 33 वर्षीय राजवंती ने बताया मेरे पांच बच्चे हैं। अब मुझे बच्चा नहीं चाहिए था। सास के साथ परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे का टीकाकरण कराने गयी, तो स्टाफ नर्स दृष्टि ने परिवार नियोजन के साधनों के बारे में समझाया और जानकारी दी, जिसके बाद अपनी पसंद से अंतरा इंजेक्शन चुना। अब तक अंतरा के तीन डोज लगवा चुकी हूं। मुझे अंतरा लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई।

कौन लगवा सकता है अंतरा
जिला परिवार नियोजन एवं सामग्री प्रबंधक सलाहुद्दीन लारी ने बताया कि किशोरावस्था से लेकर 49 वर्ष की महिला (चाहे उन्हे बच्चे हों अथवा नहीं), जिनका हाल ही में गर्भपात हुआ हो, स्तनपान कराने वाली महिला (प्रसव के छह सप्ताह बाद) तथा एचआईवी से संक्रमित महिला (चाहे इलाज करा रही हो अथवा नहीं) अंतरा चुन सकती हैं । 

*समअंतरा लगवाने का सही समय
प्रसव के छह सप्ताह बाद, माहवारी शुरू होने के सात दिन के अंदर तथा गर्भपात होने के तुरंत बाद या सात दिन के अंदर अंतरा लगवाने का सही समय होता है ।

अंतरा से लाभ
जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि अंतरा तीन महीने में सिर्फ एक बार लेने की आवश्यकता होती है, जो महिलाएं गोली नहीं खा सकतीं, उनके लिए अच्छा विकल्प है । हर डोज 3 माह की सुरक्षा देता है । इसे बंद करने के पश्चात गर्भधारण में कोई समस्या नहीं होती। कुछ मामलों में माहवारी के ऐंठन को कम करता है। पहले से चल रही किसी भी दवा के साथ इसे लिया जा सकता है। गर्भाशय व अंडाशय के कैंसर से बचाता है।

*परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल / एसीएमओ डॉ एपी सिंह* ने बताया कि अंतरा अपनाने वाली प्रत्येक लाभार्थी महिला को प्रति डोज 100 रुपए देने का प्रावधान है । अंतरा सभी सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर उपलब्ध है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अंतरा इंजेक्शन के 6306 डोज, 2022-23 में 11311 डोज तथा चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1246 डोज अंतरा लगवाकर महिलाएं खुशहाल जीवन जी रही हैं ।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"