गोण्डा । विकास खण्ड मुंजेहना क्षेत्र में जगह-जगह स्थित अवैध क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद बग्गी रोड बाजार से कर्मडीह जाने वाले मार्ग पर स्थित एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा।बताया जाता है कि विकासखण्ड मुंजेहना अंतर्गत बाबागंज बाजार से इटियाथोक जाने वाली मार्ग पर स्थित वन्दना डायग्नोस्टिक सेंटर व बाबागंज बाजार में यूनिटी डायग्नोस्टिक सेंटर व रामनगर बाजार में मॉडर्न पैथालॉजी अवैध रूप से संचालित हो रहा है। जिसकी खबर बार-बार प्रकाशित होने के बाद भी उस पर कार्यवाही न होने से विभागीय संरक्षण की बू आ रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार एसीएमओ नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य वर्मा व जिला प्रशासनिक अधिकारी द्वारा करीब एक माह पहले किए गए निरीक्षण के दौरान अवैध पाए जाने के बावजूद भी वंदना डायग्नोस्टिक सेंटर को जीवनदान दिया जा रहा है। इन अवैध डायग्नोस्टिक सेंटरों में गैर डिग्रीधारकों द्वारा किए जा रहे जांच के चलते मरीजों का भरपूर शोषण हो रहा है। इन सभी अवैध डायग्नोस्टिक सेंटरों की खबर बार-बार समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के बाद सीएमओ सहित एसीएमओ नोडल अधिकारी के संज्ञान में लाया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सूचना विभाग द्वारा खबर की कटिंग करके जिलाधिकारी के पास भी भेजा जाता है परन्तु न जाने किस लगाव अथवा दबाव के चलते इन अवैध डायग्नोस्टिक सेंण्टरों पर कार्यवाही करने के बजाय जीवनदान दिया जा रहा है जो विभागीय कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।