कर्नलगंज-गोण्डा। ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी के चलते विकास खण्ड करनैलगंज में विकास का पहिया थम सा गया है। एक-एक पंचायत अधिकारी के पास एक-एक दर्जन पंचायतों का दायित्व है। जिससे विकास के साथ साथ ग्रामीणों को पंचायत अधिकारी से मिलने वाली सुविधाओं में भी दिक्कतें आ रही हैं। विकास खंड करनैलगंज में 74 ग्राम पंचायतों में मात्र 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती थी। करीब एक माह पूर्व एक ग्राम पंचायत अधिकारी निलंवित हो जाने से उनकी सम्पूर्ण ग्राम पंचायतें ग्राम पंचायत अधिकारी राज कुमार को आवंटित कर दी गई। बीते 31 दिसंबर को ग्राम विकास अधिकारी प्रेमा देवी सेवानिवृत हो गई। 2 कलस्टर की 9 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। उनके सेवानिवृत होने पर पूर्व से 2 क्लस्टर की 6 ग्राम पंचायतों कि जिम्मेदारी सम्हालने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल चंद्रा को प्रेमा देवी की नौ ग्राम पंचायत आवंटित कर दी गई। इसी तरह ब्लॉक के अन्य अधिकारियों के पास सहायक विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को 9 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार को 12 ग्राम पंचायत, विमलेश कुमार को 11 ग्राम पंचायत, सौम्या चौधरी को 11 ग्राम पंचायत, संतोष मिश्रा को 9 ग्राम पंचायत, राहुल चंद्रा को 6 ग्राम पंचायत, ज्योति चौहान को 4 ग्राम पंचायत व पूजा भारती को 3 ग्राम पचायत कि जिम्मेदारी थी। जिसमें सभी लोग कार्य करते चले आ रहे हैं। बीते 31 दिसंबर को प्रेमा देवी के सेवा निवृत होने से 9 ग्राम पंचायतों का विकास कार्य बाधित हो गया था। उनकी 9 वों ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी राहुल चंद्रा को दे दी गई अब उनके पास 15 ग्राम पंचयतों के विकास कार्य की जिम्मेदारी है। इस तरह नियम कानून को ताख पर रखकर ग्राम पंचायतों का बंटवारा किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी श्री कांत ने बताया की ग्राम पंचायत अधिकारियों से काम लेना है। महिला ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी अधिक ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं कर सकती। इस लिए पुरुष वर्ग में जो तेजतर्रार है उसे अधिक ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पूजा भारती अश्वस्थ हैं जिससे वह और ग्राम पंचायतें लेने में असमर्थ हैं। यदि किसी ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती नहीं होती है तो अगले माह में ग्राम विकास अधिकारी ज्योति चौहान को और ग्राम पंचायतें दी जाएगी।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।