गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र में अलाव के मामले मे प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही

 
prashaasanik-vyavastha-naakaaphee-saabit

कर्नलगज-गोण्डा। नगर से लेकर गांव तक लोग ठिटुरन भरी ठंड के कारण घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। वहीं नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। कहने को अलाव जलाया जा रहा है। इतनी लकड़ी रखी जाती है जो एक घण्टे में जलकर केवल राख नजर आती है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, रैन बसेरा आदि जगहों पर रह रहे बेसहारा लोग भगवान भरोसे हैं। नगर में देर शाम तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं दिखी। कहीं-कहीं तहसील प्रशासन और नगर परिषद की ओर से अलाव की व्यवस्था करवाई भी गई लेकिन एक से दो घंटे ही अलाव जलाने लायक लकड़ी दिए गए वो भी देर शाम तक। रेलवे स्टेशन के सामने, बस स्टॉप आदि जगहों पर ससमय अलाव नहीं जलने से बेसहारा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार शाम को रेलवे स्टेशन के पास यात्री कागज जलाकर ठिठुरन भरी ठंड से निजात पाने की जुगत में लगे दिखे। वहीं, बस स्टॉप के निकट बेसहारा लोग अलाव की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। यही हालात सीएचसी तिराहे पर, चौक घंटाघर, मौर्यनगर चौराहा आदि जगहों पर भी देखने को मिले। इस बाबत ईओ प्रियंका मिश्रा का कहना है कि अलाव की व्यवस्था करवाई जा रही। वहीं तहसीलदार नर्सिंग नारायन वर्मा का कहना है कि डाकबंगले में रैनबसेरे का इंतजाम करवाया गया है। अलाव यदि कम हैं तो बढ़ाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"