गोण्डा। जिले के मालवीय नगर मोहल्ले निवासी नितीश कुमार सिंह पुत्र स्व. नरपत सिंह ने लोवर पीसीएस परीक्षा 2019 में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें मार्केटिंग इंस्पेक्टर का पद मिला है। इस सफलता पर उनके परिवारीजन व मित्रगण प्रफुल्लित हैं।
बतातें चलें कि इसके पूर्व नितीश एसएससी सीजीए में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत रहे हैं। बी.टेक. करने के बाद से ही वे सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गये थे। उनकी प्रारम्भिक शिक्षाएं हाई स्कूल सिटी मांटेसरी स्कूल व इंटरमीडिएट शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज से हुई हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने बताया अपने पिता स्व. नरपत सिंह एवं बडे़ भाई रवि सिंह को दिया है।

