-नजूल प्रभारी एवं जेई के रोकने के बाद भी नहीं रुका अवैध निर्माण
गोण्डा । शहर के बीचो-बीच स्थित मोहल्ला मालवीय नगर में डाक्टर विष्ठ की गली में रोड के किनारे नजूल की जमीन पर बिना नगर पालिका से नक्शा पास कराए अथवा परमीशन लिए बगैर किसी ठोस कागजात के अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। अवैध निर्माण करने वाले लोग इतने प्रभावशाली है कि गत छः दिसम्बर को जेई अमरेंद्र और नजूल प्रभारी राम जनम ने मौके पर पहुंचकर काम रोकवा दिया फिर भी उनके जाने के बाद फिर से चोरी छिपे या खुले आम निर्माण कार्य चालू रखा। क्योंकि छः दिसम्बर को कवरेज के दौरान हुए कार्य से आज ज्यादा कार्य हुआ प्रतीत हो रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में इस जमीन पर अशोक कुमार एण्ड ब्रदर्स का कब्जा था। उनके निधन के उपरान्त उनके लड़कों ने इस नजूल की जमीन को अवैध तरीके से कई लोगों को बेंच दिया। विधिक रुप से जमीन फ्री होल्ड न होने से उसका बैनामा भी नहीं हो पाया, न ही नक्शा पास हो पाया और न ही नगर पालिका ने निर्माण की परमीशन दिया। मामले पर छः दिसम्बर को सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता से बात करने की कोशिश कि गयी परन्तु बात नहीं हो सकी तो पूरे प्रकरण की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट के यहां तैनात बाबू संजय श्रीवास्तव को दी गई। जिस पर उन्होंने तत्काल जेई अमरेंद्र कुमार और नजूल प्रभारी राम जनम को मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया। बाद में फिर निर्माण कर्ताओं ने निर्माण जारी रखा। मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता से बात करने के लिए बार बार फोन लगाया परन्तु उनका फोन नहीं उठा। जबकि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोण्डा संजय मिश्रा ने प्रकरण पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि हम दिखवाते है।

