कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज से घर वापस लौट रहे दो बाइक पर सवार चार युवक एक छुट्टा गौवंश से टकरा गए जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना सोमवार की देर रात की है करनैलगंज से घर वापस लौट रहे बाइक सवार चार युवक परसपुर रोड स्थित चकरौत बाजार के पास छुट्टा गौवंश से टकरा गए जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां एक युवक प्रशांत(19) पुत्र संजय दूबे निवासी शीशामऊ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज गोंडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इनमें से एक अन्य घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिये रिफर किया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग बाजार में एकत्र हो गए। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।