-निर्वाचन निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें - डीएम
-निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराना, आरओ एआरओ की जिम्मेदारी - सीडीओ
गोण्डा। गोण्डा में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियां और तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में डीएम डॉ उज्जवल कुमार ने सभी अधिकारियों को निकाय चुनाव से संबंधित अलग-अलग तैयारियों की जिम्मेदारी अभी से सौंप दी है। जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, ताकि चुनाव के समय में किसी तरह की कोई दिक्कतें न आए।
इस क्रम में मंगलवार को निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सामान्य प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण में सभी आरओ एवं एआरओ को निर्वाचन की नामांकन से लेकर मतगणना तक की सभी महत्वपूर्ण दायित्वों को विस्तार से समझाया गया।प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों व शर्तों को भलीभाँति समझ लें। सभी आरओ एवं एआरओ अपने-अपने दायित्वों का पूरी तरह निर्वाहन करते हुए चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। ध्यान रखें कि निर्वाचन अवधि में बेहतर ढंग से कार्य करें, त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि नामांकन के वक्त छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए। जो अभ्यर्थी नामांकन के समय सभी जरूरी अभिलेख प्रस्तुत नहीं करता है तो उसे नोटिस देकर स्क्रुटनी से पहले आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा जाए। सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत ही काम करना है उन्हें किसी जनप्रतिनिधि या अन्य किसी व्यक्ति के दबाव में आकर बिल्कुल भी निर्णय नहीं लेना है।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा सभी को निर्देश दिए कि आप सभी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई निर्देश पुस्तिका का अच्छे से अध्ययन कर लें उसमें लिखें दिशा निर्देशों के तहत ही पूरा चुनाव संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया में आपकी अहम जिम्मेदारी है आपके दिशा निर्देशन में ही पूरा चुनाव संपन्न होगा, इसलिए आप लोग भली-भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। प्रतीक आवंटन, अभिकर्ता की नियुक्ति, अभ्यर्थन वापसी स्क्रूटनी आदि में विशेष सावधानी बरती जाये।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।