रिपोर्ट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां बीती रात ज्वालापुरवा पारासराय में चोरों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर जेवर , नगदी व घर में रखा राशन उठा ले गए जब इसकी जानकारी गृह स्वामिनी को हुई इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची इटियाथोक पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही संपन्न की आपको बता दें पूर्व प्रधान पारा सराय लल्लू के घर में बीती रात चोरों ने घुसकर जेवर , नगदी व घर में रखा राशन चोर उठा ले गए इस बारे में गृहस्वामी रामकला ने बताया छत के माध्यम से चोर घर में घुसे और जेवर, नगदी व घर में रखा राशन उठा ले गए । सुबह जब वह सो कर उठी सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा हुआ था इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया इस बारे में पीड़िता ने बताया उनके पूर्व दामाद दिनेश निवासी दौदापुर जो आए दिन उन्हें व उनकी लड़की को सताता रहता है उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है अब देखना है चोरी की घटना भी हुई है चोर का नाम भी मौजूद है अब देखना है पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है ।

