गोण्डा। मिली तौ मिली नाही जय सिया राम, अभी तक जो लोग भाजपा से नगर निकाय का चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, उनके तेवर अभी से दिखाई देने लगे, सोशल मिडिया पर पड़ रही पोस्टों को देख कर तो यही लगता है की टिकट मिला तो ठीक नही चुनाव तो लड़ना ही है, मतलब वही बात की मिली तौ मिली नाही जय सिया राम।
फिलहाल आरक्षण की उम्मीद में अपनी तैयारी करने वाले अनारक्षित की घोषणा के बाद आक्रामक रूप से अपना प्रदर्शन सोशल मिडिया के माध्यम से करते नज़र आ रहे, माना जा रहा है की भारतीय जनता पार्टी के कई ऐसे चेहरे है जो टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, उनमे से अधिकतर ऐसे चेहरे हैं जो टिकट न मिलने पर भी वे अपना दम ज़रूर दिखाएँगे किन्तु पार्टी की क्षेत्रीय कमेटी इस भ्रम में है की पार्टी जिन्हें प्रत्याशी बनाएगी बाकी लोग उनको समर्थन देकर पार्टी को जीत दिलाएंगे ये दुविधा किसी एक पार्टी विशेष के लिए नही अपितु सभी राजनैतिक दलों के लिए चनौती बन गयी है।
कौन होगा बागी, किसके सिर पर होगा ताज ये आने वाला वक्त ही पता पायेगा लेकिन बदलते समीकरण में नव सृजित नगर पंचायत धानेपुर का पहला निकाय चुनाव कठिन चुनौतियों से हो कर अपने परिमाण तक पहुंचेगा इसमें तनिक भी सन्देह की गुंजाइश दिखाई नही दे रही है। धानेपुर की जनता अभी ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में जोर आजमाइश देख चुकी है, लोगों का मानना है की इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत लगाने को तैयार है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।