विशेश्वरगंज-बहराइच। ब्लॉक विशेश्वरगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लक्खारामपुर का भवन काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। विद्यालय की छत का प्लास्टर उजड़ कर नीचे गिर रहा है । वर्षा के दिनों में तो छत से पानी टपकता है। शिक्षक बड़ी मुश्किल से छात्रों को पढ़ाते हैं। उन्हें हमेशा डर बना रहता है। कि कहीं बड़ी दुर्घटना न हो जाये । विद्यालय का भवन 1995 में बना था जो अब पूरी तरीके से जर्जर है, कहीं-कहीं तो छत का प्लास्टर पूरी तरह छोड़ चुका है। विद्यालय में जो बच्चे पढ़ने आते हैं उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। सरकार परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करने की दिशा में गंभीर है। इसके बाद भी इस विद्यालय की दशा सुधारने के लिए जिम्मेदार आगे नहीं आ रहें हैं। वर्तमान समय में विद्यालय भवन एकदम दयनीय है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डरते हैं। शिक्षक भी किसी बड़ी घटना को लेकर डरे रहते हैं। विद्यालय के शिक्षक ने कहा कि स्कूल में बच्चों के ऊपर कभी भी छत गिरने का खतरा बना रहता है। इसीलिए बच्चों को बाहर बैठाया जाता है । जिम्मेदार सुरक्षा की दृष्टि से कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज मनमोहन सिंह व बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच अव्यक्त राम से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नही समझा ।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।