-पांच महिलाएं घायल एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पथराव, लोहे के रॉड से हमला, तोड़फोड़, मारपीट मामले में 5 महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया । गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर किया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है और दोनों पक्षों को मिलाकर 8 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पथराव, लोहे के रॉड से हमला, तोड़फोड़, मारपीट मामले में 5 महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया । गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर किया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है और दोनों पक्षों को मिलाकर 8 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर खंडेराय अहिरन पुरवा निवासी नंद कुमार यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को गेहूं बोने के लिए वह अपने ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। रास्ता में योजनाबद्ध घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने लाठी डंडा लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। उसके ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचाया। बचाने के लिए दौड़ी उसकी माता जनका, बहन सूर और उसकी लड़की प्रतिभा यादव को भी विपक्षियों ने लाठी- डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए वह घर में भागकर छुप गया, तो विपक्षियों ने उसके घर पर ईट पत्थर से पथराव शुरू कर दिया। जिससे उसके परिवार एवम् उसे दोबारा चोट आई और पथराव से छप्पर में लगी पॉलिथीन भी गिर गई ।वहीं विपक्षी कृष्णावती ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आने जाने के रास्ता विवाद को लेकर विपक्षी उसके घर पहुंच कर उससे गाली गलौज किया। मूका थप्पड़ लाठी- डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी उसकी लड़की डिंपल यादव को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी परसपुर संतोष सरोज ने मामले की पुष्टि किया।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।