रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। एक तरफ सरकार बच्चों एवं महिलाओं के पोषण के लिए लाखों करोड़ों का बजट आवंटन कर रही है वही गांव-गांव आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है उसके बावजूद कुछ ऐसे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जो आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाना भी गंवारा नहीं समझती जिसकी एक बानगी इटियाथोक विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गोसेंद्रपुर पर बना आंगनबाड़ी भवन है जहां पर आंगनबाड़ी भवन बना हुआ है लेकिन इस भवन को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा कभी भी नहीं खोला जाता और ना ही यहां कोई बच्चे उपस्थित रहते हैं कागजों में बच्चों का पंजीकरण दिखाकर सरकार के द्वारा दिए गए पोषण के लिए सामानों का उठान कर लिया जाता है और उनकी बिक्री कर दी जाती है ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन बना हुआ है लेकिन आंगनबाड़ी भवन पर कार्यकत्री कभी भी नहीं आती है और ना ही यहां कोई बच्चे कभी आते हैं स्पष्ट है कि कागजों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है इस बारे में प्रभारी सीडीपीओ राजलक्ष्मी से बात किया गया उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने इस्तीफा दे दिया है उनकी जगह पर सहायिका को चार्ज दिया गया है जो लगातार सामानों का उठान करती है लेकिन केंद्र को नहीं खोलती है इसकी जानकारी मिली है इसकी जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी लेकिन इनके इस तरह की बातें कई बार कह चुकी है लेकिन आज तक ना तो कभी केंद्र का निरीक्षण इन्होंने किया है और ना ही कभी किसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका पर कोई कार्यवाही की है इससे साफ पता चलता है कि यह विभाग खाऊ कमाऊ नीति पर आधारित है सरकार के द्वारा बच्चों व महिलाओं के कुपोषण दूर करने के लिए जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं वह केवल कागजों में संचालित हो रहे हैं हकीकत में नहीं अब सरकार ऐसे भ्रष्ट लोगों पर क्या कार्यवाही करती है यह तो आने वाला समय तय करेगा।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।