रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। समय पूरे प्रदेश में जीएसटी सर्वे वा छापे के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है इसी के मद्देनजर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इटियाथोक इकाई ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर विनोद सिंह को सौपा, इस बारे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया पिछले कुछ वर्षों से जीएसटी सर्वे व छापे बंद थे विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा विशेष शिकायत के आधार पर सर्वे का काम जीएसटी में है लेकिन वर्तमान समय में सभी बाजारों में जीएसटी के सर्वे व छापे से व्यापारियों में दहशत का माहौल है उन्होंने बताया की इस तरह की कार्यवाही से इंस्पेक्टर राज कायम होगा और इमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न होगा उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ से अपील की जीएसटी सर्वे वा छापे को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए विशेष शिकायत पर ही इस तरह की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर संरक्षक मजीद चौधरी ,श्यामसुंदर चौरसिया, अध्यक्ष महेंद्र जैन, महामंत्री पल्लू चौधरी, संगठन मंत्री रंजीत गुप्ता, कोषा अध्यक्ष रविंद्र जैन, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास जयसवाल ,बबलू जैन ,शेष राम गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे ।

