गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-समाधान दिवस बना मजाक, समाधान दिवस में आने वाले मामलों का नहीं हो रहा निस्तारण

maamalon-ka-nahin-ho-raha


 रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी                                  
इटियाथोक-गोण्डा। शनिवार को आयोजित होने वाला समाधान दिवस मजाक बनकर रह गया है समाधान दिवस में आने वाले मामले निस्तारित ना होने के कारण केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है। समाधान दिवस में इटियाथोक थाना कोतवाली पर एसडीएम सदर व सीओ सदर ने पहुंचकर फरियादियों की फरियाद सुनी निस्तारण के दिशा निर्देश दिए लेकिन अधिकतर फरियादियों का कहना है कई बार से समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि शासन व प्रशासन की मंशा यह है कि छोटे-छोटे जमीनी मामलों का निस्तारण समाधान दिवस में कर दिया जाए लेकिन राजस्व कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों की हीलाहवाली से समाधान दिवस प्रार्थना पत्र तक सीमित रह गया है यदि वास्तव में शासन या प्रशासन समाधान दिवस की प्रासंगिकता बचा कर रखना चाहते हैं  समाधान दिवस में आए हुए मामलों का निस्तारण होना ही चाहिए इसको निर्धारित करके समाधान दिवस में अधिकारियों को मामला निस्तारण करने के लिए प्रस्ताव पारित करना होगा तभी समाधान दिवस वास्तविकता साकार होगी नहीं तो इसी प्रकार समाधान दिवस होता रहेगा मामले आते रहेंगे और निस्तारण ना होने से फरियादियों का मोह इससे भंग हो जाएगा । इटियाथोक समाधान दिवस में कुल 36 मामले प्रकाश में आए जिनमें से 26 मामले राजस्व विभाग, 10 मामले पुलिस से संबंधित प्रकाश में आए।

”go"