रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। इटियाथोक थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है चोरी की घटना का खुलासा ना होने से चोरों के हौसले बुलंद है जो लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । जिसकी एक बानगी बीआरसी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम घटना की लिखित सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक शोभा जैकसन व खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी है चोरों ने विद्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर रखे सामानों पर हाथ साफ किया दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया दो गैस सिलेंडर, एक गैस भट्टी, एक टुल्लू पंप ,दो बड़ा भगोना कराह, परात ,तसला ,बाल्टी, राशन, छत का पंखा सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ किया इससे पूर्व भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका और ना ही चोर पकड़े गए जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है अब इसे चोरों की चालाकी कहें या पुलिस प्रशासन की नाकामी कि चोरी की घटना पर घटना करते जा रहे हैं वहीं पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है इससे आम जनमानस का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है।

