छत्तीसगढ़-बिलासपुर। बिलासपुर में एक किडनी पेशेंट को ऑटो ड्राइवर ने जमकर पीट दिया। आरोपी ने पहले तो उसे जमीन पर पटका था। इसके बाद उससे गाली-गलौज भी की है। पीड़ित डायलिसिस कराके वापस लौट रहा था। उसी दौरान ये पूरी वारदात हुई है। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, अरविन्द मार्ग पर रहने वाले जयंत यादव (52) को किडनी की बीमारी है। इस वजह से वह 16 दिसंबर को निजी अस्पताल में डायलिसिस कराने गए थे। लौटते वक्त उन्होंने एक ऑटो चालक( जिसका नंबर सीजी 10 एपी 5055) है। उसे रोक लिया और अपने घर जाने के लिए किराया पूछा। मगर ड्राइवर ने ज्यादा रेट बताया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके बाद ड्राइवर ने कहा कि मैं सीपत चौक होते हुए बस स्टैंड जाऊंगा। ये सुनते ही जयंत ने कहा कि चलो मैं भी चलता हूं। वहां से मेरा घर पास पड़ेगा और उसकी ऑटो में बैठकर वह सीपत चौक तक चले गए। बताया गया कि यहां पहुंचने पर जयंत ने ड्राइवर को किराया भी दिया। मगर ड्राइवर बहस करने लगा और दोगुना पैसा मांगने लगा। कहने लगा कि इतने पैसे में नहीं होगा मुझे और पैसे चाहिए। इस पर जयंत ने विरोध जताया और अधिक पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे ड्राइवर गुस्से में आ गया और उसने जयंत को जमीन पर पटक दिया और जमकर पीटने लगा। वहीं आस-पास के लोग जब बीच-बचाव करने पहुंचे। तब ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद जयंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार किया गया है। अब हालत में सुधार होने के बाद जयंत ने मामले की शिकायत की है। साथ ही उस ऑटो चालक की गाड़ी नंबर भी पुलिस को बताया है। जिसके आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।