गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ईंट भट्ठे पर काम कर रहे पिता को खाना देने गई एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया


saath-do-yuvakon-ne-dushkarm

-दुष्कर्म पीड़िता को दो थानों के बीच का मामला बताकर दौड़ाया जाता रहा
कर्नलगंज-गोण्डा।  ईंट भट्ठे पर काम कर रहे पिता को खाना देने गई एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता को दो थानों के बीच का मामला बताकर दौड़ाया जाता रहा। घटना थाना कोतवाली करनैलगंज के पुलिस चौकी भभुआ अंतर्गत एक भट्ठे के पास की है। जनपद बहराइच के थाना जरवल रोड अंतर्गत एक गांव निवासी महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है। कि उसका पति भट्ठे पर काम कर रहा है। उसकी नाबालिग पुत्री अपने पिता को भोजन देने भट्ठे पर गई थी। उसे शौच कि शंका होने लगी जिससे वह पास के गन्ने के खेत में शौच के लिए गई। उसका पीछा करते हुए दो युवक गन्ने के खेत में पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे, विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई करते हुये बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर जाकर अपनी मां से सारी कहानी बताया। जिस पर वह अपनी पुत्री के साथ तहरीर लेकर थाना जरवल रोड पहुंची। तहरीर पाते ही जरवल रोड की पुलिस हरकत में आई और मौका मुआयना करने पहुँच गई। तो पाया कि घटना स्थल उसके थाना क्षेत्र से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर कोतवाली करनैलगंज के पुलिस चौकी भंभुआ क्षेत्र की है। जिस पर जरवल पुलिस ने पीड़िता को कोतवाली करनैलगंज व पुलिस चौकी भंभुआ कि पुलिस के पास जाने कि सलाह दी। पीड़िता का आरोप है कि वह भंभुआ पुलिस चौकी पहुंची जहां उसे जरवल थाना क्षेत्र की घटना बताकर वापस कर दिया गया। भंभुआ चौकी प्रभारी उमेश सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क करने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। कोतवाल करनैलगंज सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। इंस्पेक्टर जरवलरोड़ राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता माता पिता के साथ तहरीर लेकर आई थी। जिस पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा गया। तो घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में होना पाया गया। जिस पर पुलिस चौकी भंभुआ व कोतवाली करनैलगंज पुलिस से सम्पर्क करने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि  मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसके बाद संबंधित थाने को ट्रांसफर किया जायेगा।


”go"