गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-स्लीपर डबल डेकर बस खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर सड़क के नीचे खाई में पलटी, 8 यात्री गंभीर रुप से घायल, दर्जनों यात्री घायल

traiktar-traalee-se-takaraakar


कर्नलगंज-गोण्डा। गोंडा-लखनऊ फोरलेन मार्ग पर स्थित कटरा शहबाजपुर सरयू रेलवे क्रासिंग के पास उस समय कोहराम मच गया, जब दिल्ली से गोण्डा के लिये चल कर आ रही स्लीपर डबल डेकर प्राइवेट बस क्रासिंग से पहले खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद सड़क के नीचे खाई में पलट गई। जिसमें 8 यात्री गंभीर से घायल हो गए जबकि दर्जनों यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। घटना सोमवार भोर के करीब साढे़ चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। दुर्घटना के समय बस में चालक दल के तीन सदस्यों के अलावा लगभग 50 यात्री सवार थे। घटना के समय सभी यात्री नींद में थे। दुर्घटना होते ही बस में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने बस यात्रियों की चीखपुकार सुन तुरन्त मदद को दौड़े और शीशे आदि तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो दर्जन यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छुटटी दे दी गई। जबकि बस चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उसके पैर में फैक्चर आया है। घटना के बाद सीओ विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी आशीष कुमार, भम्भुआ चौकी प्रभारी उमेश सिंह सहित भारी पुलिस बल ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बड़ी दुर्घटना होने के बाद भी सभी यात्री सुरक्षित है। कुछ को चोटें आईं है। घटना की जांच की जा रही है। 
”go"