रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। पूरे प्रदेश में जीएसटी सर्वे छापे से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर जीएसटी सर्वे व छापे का विरोध किया गया इस बारे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजन चौरसिया ने बताया कुछ वर्षों से जीएसटी के सर्वे व छापे बंद थे जीएसटी में प्रावधान है कि विशेष शिकायत पर ही जांच पड़ताल की जाए एकाएक जीएसटी सर्वे होने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है उन्होंने स्पष्ट किया व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है 20 लाख से ऊपर सालाना टर्नओवर पर ही जीएसटी की जरूरत होती है सभी व्यापारी पक्का बिल अपने पास रखें और नियमित रिटर्न भरते रहे उसके बाद कोई अनावश्यक उत्पीड़ित करता है तो संगठन व्यापारियों के साथ है उन्होंने बताया कि व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सीओ सदर शिल्पा वर्मा को सौप कर तत्काल प्रभाव से जीएसटी सर्वे व छापे बंद करने की मांग की गई । सीए सुमित जैन ने जीएसटी के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया 20 लाख सालाना टर्नओवर करने वाले व्यापारी ही जीएसटी का लाइसेंस ले और लाइसेंस अपनी दुकान पर चिपका कर रखे पक्का बिल और समय-समय पर रिटर्न भरते रहे ऐसे समय में छापे से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस अवसर पर संरक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, उप संरक्षक मोहनलाल भगत जी, अध्यक्ष राजन चौरसिया ,महामंत्री संतोष चौरसिया, संगठन मंत्री पिंटू सोनी, रिंकू जायसवाल, अंकित जैन, दिनेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, साबिर अली, सिराज, रिजवान, प्रमोद गुप्ता, शहजाद, सरवन ,उमाशंकर सोनी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

