गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-छुट्टा सांडो मवेशियों के आतंक से परेशान भाकियू ने लगाई पंचायत

pareshaan-bhaakiyoo-ne-lagaee

 
रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। गाव कस्बों बाजारों में घूम घूम कर आतंक का पर्याय बने छुट्टा सांडो मवेशियों के कहर से परेशान जनता के हित में आवाज बुलंद करते हुए आज रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना मोती गंज के कपिसा गन्ना क्रय केंद्र के निकट पंचायत लगाते हुए सरकार व शासन प्रशासन से आवाज बुलंद की। भाकियू नेता जिला अध्यक्ष शिव राम उपाध्याय ने कहा सांडो मवेशियों के आतंक से किसान परेशान हैं मोटी लागत जिसे पलक झपकते की साफ कर देते हैं।रात दिन रखवाली करना फिर भी फसलें बच नहीं पाती।यही नहीं रखवाली करने खेत पर जाने वाले लोगो पर सांड हमला कर देते हैं कई लोगों की जान चली गई तो कुछ बिकलांग,हो गये।जिसका मिशाल है ग्राम कपिसा,बसंत पुर तिवारी,मूडाडीहा सहित अन्य गांव के लोग इनके हमले के शिकार हो चुके हैं हमले में कंसडवा के प्रधान जगनारायन के बेटे की जान चली गई जिसकी सुचना उच्च अधिकारियों को दी गई।आज पंचायत की बैठक के लिए जनपद के सभी जिम्मेदार अधिकारियों विभागों को सुचना पूर्व में दी गई लेकिन समस्या सुनने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं आया पंचायत की अनदेखी की गई जो बर्दास्त से बाहर है यूनियन के सब्र का बांध टुट रहा है। पंचायत में जिला अध्यक्ष महिला विग्रेड रूमन शुक्ला, दमाराम वर्मा,राजमनि, जवाहरलाल,मुनीजर वर्मा सुनील चौ, ओमप्रकाश सहित सैकड़ों अन्य मौजूद लोगों गैरजिम्मेदाराना रवैया से नाराज़गी जताई।

”go"