रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के मोतीगंज थाना अपने तरफ हर किसी को आकर्षित कर रहा है। एक बार हर किसी की निगाह जरूर थाना की तरफ अनायास ही उठ जाती है। जिसका मुख्य कारण है बेहतरीन अंदाज में थाना के लुक। थाना परिसर की सफाई रंगाई पुताई, चारों तरफ क्यारियां उसमें लगे सूगंधित फुल पौधे अनायास ही अपने तरफ आकर्षित कर लेते हैं। थाने का मुख्य गेट बताया जाता है जबसे निर्माण हुआ कायाकल्प नहीं हुआ लेकिन थाना अध्यक्ष प्रवोध कुमार ने गेट तथा मुख्य बोर्ड जिसमे अंदर 10एलईडी बल्ब लगे हैं जो रात में दूर से किसी को भी साफ तौर पर दिखाई देगे अर्थात एक तरह से थाना स्थल का संकेत कहा जाय तो उचित होगा। महिला हेल्प डेस्क, अंगतुक बैठक कक्ष, पीने के लिए पानी की बेहतरीन ब्यावस्था,सहित चारों तरफ फूल तथा अनेको पौधे लगाए गए हैं। बात करने पर थाना अध्यक्ष प्रवोध कुमार ने बताया सौभाग्य की बात है अभी हम और बेहतरीन सुविधाओ के लिए सोच रहे हैं। चाहते हैं हमारा यह थाना हर मायने में बेहतरीन हो। इससे हर किसी के लिए सीख होगी । आज मैं यहां हूं लेकिन मैं चाहता हूं । जितना अच्छा हो सके करते जाये। इसी सोच और उम्मीद के साथ हमने कदम उठाए हैं। कहते हैं आदमी भले ही रहे ना रहे लेकिन उसके कार्य हमेशा याद दिलाते रहते हैं। शायद इसी वजह से थाना अध्यक्ष ने थाना सहित परिसर को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं।

