गोण्डा। मुख्यालय स्थित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज में 3 दिवसीय स्काउट गाइड रैली आयोजित हुई जिसमे बच्चो को सामाजिक सेवा भाव, सीमित संसाधनों में जीवन यापन के तौर तरीके आदि पर प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम जनपद के प्रमुख स्कूलों में चलाया गया जिसमे दैवीय आपदा के भी गुण सिखाए गए। कार्यक्रम के संचालक टीचर के तौर पर कन्हैया लाल इंटर कालेज के प्रमुख स्काउट गाइड टीचर उपलब्ध रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, गीता त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

