गोण्डा। धानेपुर पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्रय शुदा जमीन को जालसाजी व कूट रचित तरीके से पंजीयन करा लेने के आरोप में 5 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि वादनी उमा पांडेय पत्नी राजेंद्र प्रसाद पांडेय निवासिनी गोरथनिया मौजा मुजेहना थाना धानेपुर ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा को देते हुए बताया कि चेतराम पुत्र मेही लाल सहित 5 लोगों ने उसके द्वारा पहले से क्रय की गई जमीन पर जालसाजी व कूटरचित तरीके से पंजीयन करा लिया गया। आरोप है जब मैंने उन लोगों को उक्त जमीन पर कब्जा करने से मना किया तो चेतराम पुत्र मेंही लाल सहित पांच लोगों ने एक राय होकर मुझे व मेरे परिवार जनों को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चेतराम पुत्र मेंही लाल आदि 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

