गोण्डा । सीटू से सम्बद्ध आशा कर्मचारी यूनियन की जनपदीय इकाई ने शनिवार को मुख्यालय स्थित जिला पंचायत के टीन शेड परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री भारत सरकार व जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र सौंपा।
देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष मंजू तिवारी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार आशा आशा संगिनी की उपेक्षा कर रही है। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर की हड़ताल में सभी आशा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन आशा व आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने के लिए सौंपा जा रहा है। पीएम को भेजे गए मांग पत्र में ईपीएफ दिलाने, आशा से ही एएनएम के रिक्त पदों पर भर्ती किए जानेकी मांग की गई है। वहीं जिलाधिकारी को सम्बोधित मांगपत्र में कहा गया है कि आशा चयन में हुई व्यापक गड़बड़ी की जांच कराई जाने के साथ आरोप लगाया गया है कि बीसीपीएम से प्रस्ताव लेकर ज्यादातर नियुक्ति पैसे के बल पर हो रही है।
मांगपत्र में प्रसूता भोजन में व्यापक धांधली हो रही है। महिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराने का अनुरोध शामिल है। इस अवसर यूनियन के संरक्षक दिलीप शुक्ला जिला संयोजक अभय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष संतोषी देवी जिला उपाध्यक्ष अलका श्रीवास्तव खैरुन्निसा विनीता सिंह सरोज शुक्ला कुसुम मिश्रा उषा दुबे हसीना बानो सिम्मी श्रीवास्तव कृष्णावती सरिता देवी सपना देवी हीरामणि कंचन शुक्ला पुष्पा देवी अलका श्रीवास्तव सोनिया पांडेय सहित आशा संगिनी उपस्थित रहीं।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।