-जैव उर्जा उद्यमों से बायो सीएनजी व बायोकोल के उत्पादन को किया जाए प्रोत्साहित- डीएम
गोण्डा। जिले के नगरीय ठोस अपशिष्ट, पशुधन अपशिष्ट, कृषि उपज मंडियों के अपशिष्ट तथा चीनी मिलों के अपशिष्ट को रिसाइकिल कर ऊर्जा में बदलने हेतु सरकार द्वारा बनाई गई जैव ऊर्जा नीति-2022 बनाई गयी है। इस नीति को जनपद में सकुशल क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की पहली बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि इस नीति के माध्यम से कृषि अपशिष्ट को प्लांट लगाकर बायो सीएनजी, बायोकोल, सीबीजी, बायो पैलेट आदि जैव ऊर्जा में बदला जाए। इसके लिए जो उद्यमी बायो प्लांट लगाना चाहता है उन्हें सब्सिडी व हर संभव मदद प्रदान की जाए। अपशिष्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो इसके लिए हर ब्लॉक में एफपीओ बनाया जाए। इसके माध्यम से रॉ मैटेरियल प्लांट को उपलब्ध कराया जाए। बायो सीएनजी, बायोकोल, सीबीजी, बायो पैलेट को प्रोत्साहित किया जाए जिससे कि कोयले पर निर्भरता कम हो सके। उन्होंने कृषि विभाग एवं नेडा विभाग को निर्देश दिए कि वह इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर जनपद में प्लांट स्थापित करवाएं, जो उद्यमी इसके लिए इच्छुक हो उन्हें इस नीति के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस नीति के द्वारा कृषि अपशिष्ट को जलाने से होने वाली पर्यावरण क्षति तथा मृदा उर्वरता के ह्रास में कमी आएगी, साथ ही किसानों की अतिरिक्त आय में वृद्धि होगी, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।