गोण्डा। थाना धानेपुर परिसर में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार सदर परशुराम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी, कानूनगो व लेखपाल गण उपस्थित हुये। आज 9 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जो कि राजस्व विभाग से संबंधित थे मौके पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया शेष 8 शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना की गई। इस अवसर शिवदास, मदन किशोर श्रीवास्तव, तुलाराम कानूनगो, अरुण शर्मा, रबेन्द्र कुमार, रवि तिवारी, रामानंद सागर, प्रवीण कुमार, ब्रेजेश श्रीवास्तव, केशव चरन, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार आदि लेखपाल गण के साथ-साथ कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

