गोण्डा। जीएसटी की खौफ से बग्गीरोड बाजार सोनबरसा, सालपुर में पसरा सन्नाटा। जीएसटी अधिकारियों द्वारा फैली छापेमारी की चर्चाओं का बाजार शहर अथवा कस्बा मै फैली है कि भय और दहशत से दुकानदार दुकान खोलने मे डर रहे। डर इस कदर हावी है की कोई भी फोर व्हीलर वाहन यदि आता दिखा बस टीम आने की संभावना से लोग हलकान हो जाते हैं लुकाछिपी का क्रम जारी हो जाता है। वाहन भले ही किसी अन्य का हो लेकिन दहशत डर की हवा से बाजार में निम्न वर्ग की छोड़ बाकी बंद कर दुकानदार सिर्फ टीम की लोकेशन में हल्कापन परेशान नजर आ रहे हैं।
दुकान बंद होने से दैनिक उपयोगी बस्तुओ जैसे किराना सम्बंधित जो नित्य की जरूरत है छोटे छोटे लोग जो दिन भर मेहनत मजदूरी करके घर गृहस्थी का सामान लेकर दो वक्त का भोजन व्यवस्था कर लेकर जायेगे तब चूल्हा जलेगा। उनके लिए परेशानी का सबब है।
लोगो का कहना है इतना दहशत बर्ष 2020 कोरोना काल में दिखा जरूर था लेकिन शासन प्रशासन ने दुकान खुलने का टाइम तो दे रखा था । लेकिन जीएसटी की चेकिंग जाच से बचने के लिए कोई दुकान अपनी दुकान खोलने से डरता है ।
हमेशा चहल पहल गुलजार रहने वाली दुकान बंद होने से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। जरूर चाय पान,सहित सब्जी फल ठेला खोमचा की दुकान खुली है लेकिन पूर्व की भांति पव्लिक नहीं।

