गोण्डा। जनपद के कार्यालय पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना तरबगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-491/22, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संतोष पुत्र रामकिशुन निवासी शिवलालपुरवा डिडिसियाकला थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की लड़की को दहेज के लिए प्रताडित करते हत्या किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार कर्ता टीम मे उप निरीक्षक संदीप वर्मा मय टीम शामिल रहे।

