गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू महाविद्यालय मे संगोष्ठी का आयोजन

 
mahaavidyaalay-me-sangoshthee

कर्नलगंज-गोण्डा। सरयू महाविद्यालय मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आरबी सिंह ने व संचालन प्राध्यापक मार्शल स्टालिन ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करकें गोष्ठी का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्राचार्य ने किसानों की बीज , उर्वरक, खाद सम्बन्धी अन्य समस्याओं व भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं पर  विस्तार से प्रकाश से डाला, इसी क्रम मे बीएड विभाग से ओपी सिंह व अन्य स्टॉफ ने किसान दिवस के महत्व को समझाया  और कहा कि विषम परिस्थित मे भी सबको किसानों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि किसान ही हम सबके अन्नदाता हैं। इस अवसर पर डॉ.संजय सिंह, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, श्रीमती ममता मिश्रा, विजय यादव, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, शिव कुमार मौर्य, अमरेश कुमार, बृजेश सिंह व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे। एनसीसी, एनएसएस के छात्रों ने भी अपने विचार रखे। आदित्य श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, निवेदिता सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


”go"