गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-तालाब में डूब कर वृद्ध की हुई मौत

 
doob-kar-vrddh-kee-huee-maut

गोण्डा। विकासखंड रुपईडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरा हेमा के मजरा दर्जी पुरवा में भैंस को चराने गए मनीराम यादव उम्र 70 वर्ष की तालाब में डूब कर मौत हो गई। बताते चलें कि मनीराम यादव दो भैस को एक साथ रस्सी में बांधकर रविवार शाम को चरा रहे थे कि पास में तालाब था जिसमें भैंस अचानक पानी को देखकर कूद गई और दोनों भैंस रस्सी में फंस गई और डूबने लगी मनीराम खुद तालाब में उसको छुड़ाने के लिए कूद पड़े और भैंस के चपेट में आ जाने से मनीराम डूब गए। कुछ ग्रामीणों ने देखा और शोर-शराबा किया जिसमें लोग मौके पर पहुंचे और भैंस  को पानी से निकाला जबकि एक भैंस मर चुकी थी और मनीराम को लोग निकालने में असमर्थ रहे। सुबह होते ही ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्रा के अथक प्रयास से मनीराम की लाश तालाब से निकाली गई जिसकी सूचना थाना प्रभारी खरगूपुर अभिषेक सिंह को दी गई जो कि मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

”go"