गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विदेश भेजने के लिए बीजा देने के नाम पर एक व्यक्ति से की ठगी

 
naam-par-ek-vyakti-se-kee

कर्नलगंज-गोण्डा। विदेश भेजने के लिए बीजा देने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगी की गई। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम बुढ़वलिया निवासी अब्दुल समद ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसका छोटा पुत्र सिरताज हुसैन घर पर रहकर रोजगार की तलाश कर रहा था। जिसकी सूचना पाकर गांव के ही दो युवक उसके घर पहुंचे। और धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए कूट रचित तैयार कराए गए दो वीजा की फोटोकॉपी दिखाकर कहने लगे कि मैं वीजा मंगवा कर कई लोगों को विदेश भेज चुका हूं। सिरताज के पास पासपोर्ट है रुपया खर्च करो तो मैं वीजा मंगवा कर सिरताज को दो माह के अंदर विदेश में नौकरी दिलवा दूंगा। गांव का निवासी होने की वजह से वह विश्वास में आ गया और पासपोर्ट के साथ तीन बार में 1 लाख 72 हजार रुपये दे दिया। आरोप है कि दो माह बीतने के बाद भी जब बीजा नहीं आया तो उसने युवकों से मिलकर बीजा न आने की शिकायत की। जिस पर पुनः एक माह का समय मांगकर दोनों भाई विदेश चले गए।  वापस घर आने की सूचना पाकर बीते 8 अक्टूबर की सुबह वह युवकों के घर पहुंचकर अपना रुपया मांगने लगा। जिस पर मां बहिन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए उसे मारने के लिए दौड़ाते हुए दोबारा आने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को कोतवाली बुलाया। जहां आरोपी को मात्र 151 में चालान कर दिया। पीड़ित ने दोषी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की मांग की है। कोतवाल का फोन कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था। भंभुआ चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है।

”go"