गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-धोखाधड़ी कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को स्कूल की मान्यता के लिए किया गुमराह,प्रशासन मौन

dhokhaadhadee-kar-maadhyamik-shiksha-parishad


-अपने हिस्से से अधिक जमीन बैनामा कर ली इंटर कालेज की मान्यता के लिए
आर तिवारी
गोण्डा। जनपद में आये दिन नित नये-नये कारनामो के साथ फ्राड करने के तरीके को इजाद हो रहे। ऐसा ही एक मामला जनपद के मेहनौन विकास खंण्ड में प्रकाश में आया जहां माध्यमिक शिक्षा परिषद को गुमराह करने का कार्य पूर्व लेखपाल रह चुके है बिक्रेता यानि अपनी जमीन स्कूल पक्ष में बैनामा कर दोनो हाथ से लड्डू बटोरने का खेला खेल। मामला जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के बेसहूपुर पंडित पुरवा गांव का मामला। भले ही शासन प्रशासन फर्जीवाडे पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन तू डाल-डाल मैं पात-पात का निराला खेल चलता रहता है। उक्त प्रकरण की जानकारी ग्रामीण तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त,तथा देवी पाटन सहित उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि  बेसहूपुर के मजरे पंडित पुरवा स्थिति भवानी प्रसाद शुक्ला स्मारक इंटर कालेज के प्रबंधक बद्री प्रसाद शुक्ला पुत्र भवानी प्रसाद शुक्ला ने कालेज के नाम पर उप प्रबंधक से बैनामा कर दिया। यहां बताना जरूरी है कि बिक्रेता का गाटा संख्या 647/0.878जिसमे प्रति हिस्सा 1/4 भाग अंश चार हिस्सेदार है यानि एक हिस्सा 0.2195हेक्टियर लेकिन बिपक्षी ने स्कूल की मान्यता के लिए अपने हिस्से के सापेक्ष 0.405अशं भूमि कालेज के उप प्रबंधक हनुमान प्रसाद मिश्रा के पक्ष में बैनामा कर दिया। अपने हिस्से से अधिक जमीन विभागीय मिली भगत से एक तरह से धोखाधड़ी करते हुए मतलब माध्यमिक शिक्षा परिषद को स्कूल की मान्यता के लिए गुमराह करने का काम किया। शिकायतकर्ता  सुरजीत चतुर्वेदी पुत्र दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी निवासी गांव बेसहूपुर ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति राजस्व विभाग में कार्यरत पूर्व लेखपाल रह चुका है । जो विभागीय मिली भगत से सम्पत्ति को अपने नाम खारिज भी करवा लिया। उपरोक्त तथ्यों की समुचित जांच कराने से इस फर्जी बाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


”go"