आर तिवारी
गोण्डा। विकास खण्ड मुजेहना अन्तर्गत अन्तर्गत अलावल शाह एकेडमी स्कूल में आज बच्चो तथा शिक्षकों ने मनाया संविधान दिवस। कक्षा 9की छात्रा कहकशा खान ने मौजूद सहपाठियों को संशोधित करते हुए कहा कि हम सभी को संविधान के बारे में जागरुक होना चाहिए। संविधान दिवस संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो इसके लिए संविधान दिवस मनाने का फैसला हुआ था। इसी दिन देश ने संविधान को स्वीकार किया था जिसके चलते सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार ने 19 नवंबर 2015 को एक फैसला लिया कि 26 नवंबर को देश संविधान दिवस के रूप मनाएगा। संविधान दिवस मनाने का फ़ैसला किया था। साथ ही कहा संविधान दिवस को मनाने के फैसले के पीछे इसके निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम जुड़ा है। दरअसल, साल 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस तारीख को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। वहीं छात्रा शना ख़ान,विद्यावरी तिवारी,कक्षा 6महेद्र सिंह कक्षा 10आयशा कक्षा 6ने भी संविधान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रथम बर्ष 2015 मे लागू किया गया जबकि डा भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान का शुभारंभ 26 नवम्बर 1949को किया गया था। संविधान की जानकारी रखना चाहिए।

