गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विकास भवन में बीएमएम की बिगड़ी तबियत, डीसी एनआरएलएम पर प्रताड़ना का आरोप, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

 


-परसपुर ब्लॉक के जितेंद्र यादव ने लगाया निजी काम और आर्थिक शोषण का आरोप, 6 दिन की सैलरी कटने पर हुई बहस।

गोण्डा । विकास भवन में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब परसपुर ब्लॉक में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक जितेंद्र यादव उपायुक्त एनआरएलएम जे.एन. राव से बातचीत के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जितेंद्र यादव का आरोप है कि जे.एन. राव उपायुक्त एनआरएलएम पिछले कई महीनों से उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनसे निजी काम करवाए जाते हैं और आर्थिक दबाव भी बनाया जाता है। शनिवार को 6 दिन की कटी सैलरी के संबंध में जब वे डीसी कार्यालय पहुंचे तो बातचीत के दौरान उन्हें चक्कर और घबराहट होने लगी।

कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भी आक्रोश

इस घटना के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भी नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में काम के नाम पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। कई अन्य साथियों ने भी डीसी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

जांच के आदेश

इस संबंध में जानकारी करने के लिए डीसी एनआरएलएम जे.एन. राव से संपर्क नहीं हो सका। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। उचित जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बीएमएम के भर्ती होने के बाद विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

”go"