गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनई पट्टी निवासी राम फेर पाण्डेय 23 नवंबर की रात बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे । जिन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। जहां शुक्रवार देर रात उनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता हैं कि बेलसर-गोण्डा मार्ग पर यह दुर्घटना हुई थी।

