गोण्डा। सीडीपीओ मुजेहना अभिषेक दुबे ने आज शनिवार को विकास खण्ड मुजेहना के कुल 7 आंगनबाड़ी केंद्र सोहास कारमोहिनी, माधवगंज्, जमुनही ,भवानीपुर,कौरहे,बनगाई एवं मुजेहना को गोद लिया गया है। सरकार की मंशा के अनुसार उक्त केंद्रों को आधारभूत सुविधाओं से संपन्न करवाना है ताकि गुणवत्तापूर्ण संचालन हो सके। आज सीडीपीओ ने स्वयं के गोद लिए माधवगंज आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया कार्यकत्री प्रतिमा देवी और सहायिका उपस्थित मिले.सीडीपीओ ने कार्यकर्ता और सहायिका को पोषण वाटिका विकसित करने,भवन के सामने फूल पौधे लगाने और पेंटर को भवन को चित्रात्मक रूप से पेंट करने का निर्देश दिया. कौन सी दीवाल पर क्या चित्र बनना है उसकी एक फाइल पेंटर को दे दी गयी ळें अभिषेक दुबे ने बताया की केंद्र को बच्चों के अनुसार ही सुविधा सम्पन्न करवाना ही उनकी प्राथमिकता है।

