गोण्डा। जनपद के थाना धानेपुर परिसर में आज क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री रश्मि वर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी, थानध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल गण सहित पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में शुरू हुआ आज 8 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे मौके पर दो शिकायती प्रार्थना पत्रों को त्वरित निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए पुलिस व लेखपाल की संयुक्त टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना की गई।

