रिर्पोट-आर तिवारी
-परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी
गोण्डा। जनपद के थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रथ्वीपालगंज ग्रंट के मजरा पंचमडीह में विगत 3 दिनों से लापता एक 70 वर्षीय महिला की लाश पायी गई आज रविवार को थाना धानेपुर अंतर्गत बाबागंज इटियाथोक मार्ग पर ईश्वरनंदकुट्टी के पोखरे में मृतका की लाश मिली मौके पर सूचना पाते ही धानेपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका अवध राजी पत्नी स्व0छोटेलाल उम्र 70 वर्ष बीते 25 नवंबर को सुबह 10.00 बजे से अपने घर से कहीं चली गई थी परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिली तो उसके पुत्र राम दुलारे पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल ने थाना धानेपुर में एक शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतका के राम दुलारे, रामदेव, राम सजन व किशोरीलाल 4 पुत्र हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया की सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया थाने पर मृतका के पुत्र राम दुलारे ने 26 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

