रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिया पंडित में एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही धानेपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया की ग्राम पंचायत परसिया पंडित में एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी की गई है जिस पर छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

