गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सड़क सुरक्षा अधिनियम का धज्जियां उड़ाते ओवर लोड वाहन

dhajjiyaan-udaate-ovar


 रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। सरकार भले ही टैक्टर ट्राली अथवा मालवाहक वाहनों पर सवारियां बैठानै को लेकर चेतावनी दी है। लेकिन यह वाहन अपनी हरकतों से बाज आने वाले नहीं। आज जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा याता यात सड़क सुरक्षा मेला का आयोजन किया गया है लोगों को मेले के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया फिर भी लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगा सारे नियम कानून को ताख पर रख कर चलते दिखाई दे रहे हैं।

शायद इनके लिए ना कोई निमय ना कानून कोई मायने नहीं। नजारा है गोण्डा उतरौला मुख्य मार्ग बग्गी रोड़ बाजार में जहां एक पिकअप वाहन जिसपर बैठी सवारियां इस बात की गवाही दे रही है अगल बगल तो कुछ लोग पीछे डाले पर पैर बाहर लटका कर जीवन की परवाह किए बगैर बैठे हैं यही नहीं वाहन के आगे तक लोग खडे दिखाई दे रहे हैं। साफ जाहिर होता है यदि आकस्मिक चालक ब्रेक लगा दे तो कोई घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। जबकि अक्सर सड़क हादसे घटना दुर्घटना होती रहती है जिसको देखते हुए सरकार एसे वाहन पर रोक लगा दिया है साथ ही अपने जीवन की रक्षा सुरक्षा बचाव के दृष्टिगत लोगो को समय समय पर जागरूक किया जा रहा है आज भी पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा के लिए मेले का आयोजन किया गया जिसमे लोगो को जागरूक किया गया फिर भी यह वाहन चालक उसपर बैठे लोगो को जरा सी परवाह नहीं ।

”go"