गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मच्छर जनित बीमारियों के फैलने के बावजूद नगर में दवाओं का छिड़काव नहीं

nagar-mein-davaon-ka
कर्नलगंज-गोण्डा। मच्छर जनित बीमारियों के फैलने के बावजूद नगर में दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। बुखार और प्लेटलेट्स डाउन होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नगर के मोहल्ला सकरौरा निवासी अमन जायसवाल व सकरौरा पश्चिमी निवासी राजेश कुमार डेंगू से पीड़ित हैं। जिनका प्लेटलेट भी काफी कम होने पर उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा बुखार एवं प्लेटलेट कम होने से ग्रस्त मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मरीजों की भरमार है मगर पूरे करनैलगंज नगर में मच्छर जनित बीमारियों के फैलने के बावजूद दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और नगर पालिका परिषद पूरी तरह खामोश बैठे हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ मुदस्सिर का कहना है कि फागिंग के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा गया है। उप जिलाधिकारी हीरालाल कहते हैं कि नगर पालिका करनैलगंज के अधिशासी अधिकारी को नगर में दवाओं के छिड़काव एवं फागिंग कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।



”go"