गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-निशुल्क तोरिया बीज वितरण में प्रभारी का बड़ा खेल किसान आक्रोशित

khel-kisaan-aakroshit

 गोण्डा। जिले के इटियाथोक ब्लॉक सभागार में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा मिनीकिट बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा व कार्यक्रम अधिकारी इंद्रावती वर्मा के द्वारा किसानों को निशुल्क तोरिया( सरसौ) बीज कीट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों की मौजूदगी तक वितरण कार्य सुचारू रूप से चला। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते वितरण कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। सभागार में बैठे किसान मंच पर चढ़कर केंद्र प्रभारी मजहर हुसैन पर एक ही गांव के कई किसानों सहित अपने करीबियों को बीज किट देने का आरोप लगाते हुए कहासुनी करने लगे मंच पर मौजूद ग्राम प्रधानों के द्वारा किसी तरह आक्रोशित किसानों समझा-बुझाकर शांत कराया गया तब जाकर वितरण कार्य पुनः शुरू हो सका थोड़ी देर बाद बीज कीट समाप्त होने की बात कहकर वितरण कार्य बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से सभागार में मौजूद तमाम किसानो को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।



”go"