-आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान,10 अन्य वाहनों का किया चालान
गोण्डा। पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से क्षमता से अधिक सवारियो को बिठाकर लेकर जा रहे हैं तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक लोडर को सीज कर 10 अन्य वाहनों का चालान किया है। साथ ही सभी चालकों को सख्त हिदायत देकर आम जनमानस को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया।प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषि व लोडिंग के उपयोग में आने वाले तीन ट्रैक्टर ट्राली व लोडर अत्याधिक सवारी बैठाये हुए पाये गए। उक्त तीनों वाहनों को सीजकर 10 अन्य वाहन चालान काटा गया है। तथा वाहन सवार सभी लोगों को टैक्सी, बस व ट्रेन से सुरक्षित यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के साथ चालकों भविष्य में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाने की सख्त हिदायत दी गई है। बताते चलें कि कानपुर में घटित घटना के उपरांत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें कमर्शियल प्रयोग में आने वाले वाहनों पर सवारिया बैठाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। तथा उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश जारी हुए है। जारी निर्देश के अनुपालन में इटियाथोक कोतवाली के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।

