गोण्डा। जनपद के थाना इटियाथोक अंतर्गत एक बैंक से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हंे जनपद लखीमपुर के थाना धौरहरा के मुरावन पुरवा निवासी महिला संगीता पत्नी मंगरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार महिला संगीता कूटरचित पासबुक बनाकर व फर्जी विड्राल भरकर धोखाधड़ी कर बैंक से रुपये निकालने के फिराक में थी। सम्बन्धित प्रकरण में महिला के खि़लाफ स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक अभिषेक वर्मा रणविजय सिंह,महिला हेड कांस्टेबल अंजू सिंह,होमगार्ड राजकुमार शुक्ल व पीआरडी विजय गौतम शामिल रहे।

