गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बाइक कि चपेट में आने से युवक की मौत व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

yuvak-gambheer-roop-se-ghaayal

कर्नलगंज-गोण्डा। मार्ग दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक कि मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना करनैलगंज परसपुर मार्ग स्थित बबुरास चौराहे के पास की है। ग्राम बबुरास के मजरा भया पुरवा निवासी आमिर 24 गांव के अन्य युवकों के साथ पैदल मरीमाता मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम देखने जा रहा था। अभी वह बबुरास चौराहा पहुंचने  ही वाला था कि परसपुर कि तरफ से आ रही बाइक कि चपेट में आकर अमीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हो गया दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्स्क ने अमीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्राम बलमत्थर निवासी बाइक सवार चंदन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद मुदस्सिर ने बताया कि आमिर को मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चंदन सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।




”go"